google.com, pub-1641875859915085, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Jim Workout के प्रकार और उसके लाभ

Jim Workout के प्रकार और उसके लाभ



दोस्तों आज इस लेख में आप ये जानेंगे की हमारे यहां मुख्यतः Jim Workout कितने प्रकार के होते हैं, जिनका उपयोग Fitness अथवा बॉडीबिल्डिंग के लिए किया जाता है। अधिकांशतः लोग ये जानने के लिए इक्षुक रहते हैं की हमारे यहां कौन कौन से workout उपलब्ध हैं और उनका उपयोग क्यों और किसलिए होता है? तो दोस्तों आज सभी प्रश्नों के जवाब हमारे इस लेख मे मिल जायेंगे जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है और आपको ये जानना भी बहुत जरूरी है। तो आईए इसे विस्तार से जानते हैं।


Jim Workout के प्रकार और उसके लाभ 

दोस्तों हमारे यहां उपयोग में लाए जानेवाले मुख्यतः पांच प्रकार के Jim workout होते हैं, जिनका उपयोग लोग फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और ध्यान संतुलन के लिए करते हैं। तो आईए जानते हैं वो पांच jim workout कौन कौन से होते हैं?


1. Yoga :- दोस्तों ये एक प्राचीन भारतीय व्यायाम है जो निरंतर कई वर्षों से चलता आ रहा है। ये Workout देश और विदेशों मे भी विशेष तौर पर किए जाते हैं। ये हमारे यहां की प्रसिद्ध व्यायाम है जिसे बड़े बड़े ऋषि, मुनि, संत, नेता और हाई प्रोफेशनल क्लास के लोग भी करते हैं। ये वर्कआउट मानसिक गतिविधियों को नया बल देता है और मन को कंट्रोल करता है। इसका उपयोग शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाने के लिए किया जाता है। ये वर्कआउट शारीरिक आसन, श्वास अभ्यास में निरंतर सुधार और ध्यान को एकाग्र करने में सहायक होता है।


Jim Workout Ke Prakar

Benefits of Yoga


1.बेहतर लचीलापन, संतुलन और ताकत
2.तनाव और चिंता कम हुई
3.बेहतर श्वास और फेफड़ों का कार्य
4.हृदय स्वास्थ्य में सुधार
5.नींद की गुणवत्ता में सुधार
6.बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली समारोह
7.शरीर में सूजन कम होना
8.बेहतर मानसिक स्पष्टता और फोकस
9.आत्म-जागरूकता और दिमागीपन में वृद्धि
10.चोट लगने का खतरा कम।

2. Cardio :- दोस्तो ये एक कार्डियोवैस्कुलर Jim Workout होता है जो आपके फिटनेस में निरंतर सुधार और बॉडी में निरंतर कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। ये वर्कआउट आपके हृदय गति को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपके हृदय और फेफड़े स्वस्थ रहते है और अपने कार्य में सुधार करते हैं। इसका उपयोग बॉडी को वॉर्म अप करने के लिए किया जाता है। ये वर्कआउट आपके पूरे शरीर के लिए एक उत्कृष्ट व्यायाम है जिसका प्रभाव आपके बॉडी के ऊपरी, मध्यमा तथा निचले हिस्सों (पैरों) पर पड़ता हैं। इस वर्कआउट को करने के लिए जिमशालाओं में विभिन्न प्रकार के उपकरण होते हैं। ये वर्कआउट निम्न प्रकार के होते हैं। जैसे :- दौड़ना, सैकिलिंग, तैरना, रस्सी फांदना, सीढ़ी चढ़ना- उतरना इत्यादि।

Jim Workout Ke Prakar

Benefits of Cardio Exercise


1.हृदय स्वास्थ्य में सुधार और हृदय रोग का खतरा कम

2.फेफड़ों की क्षमता और कार्य में वृद्धि

3.शरीर के ऊतकों को बेहतर परिसंचरण और ऑक्सीजन वितरण

4.ऊर्जा और सहनशक्ति में वृद्धि

5.बेहतर चयापचय और वजन प्रबंधन

6.मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है

7.बेहतर मूड, अवसाद और चिंता का स्तर कम होना

8.बेहतर संज्ञानात्मक कार्य और स्मृति

9.तनाव का स्तर कम होना

10.जीवन की समग्र गुणवत्ता में वृद्धि।


3. Strength training :- दोस्तों इस Exercise को बॉडी बिल्डिंग वर्कआउट तथा रेसिसटेंस ट्रेनिंग के नाम से भी जानते हैं। यह एक कंपाउंड वर्कआउट होता है जिसमे विभिन्न प्रकार के व्यायामो के संयोजन शामिल रहते हैं। जैसे की ब्रेंच प्रेस, स्क्वाट, डेडलिफ्ट और साथ ही आइसोलेशन एक्सरसाइज भी शामिल रहते हैं, जैसे :- बाइसेप कर्ल और ट्राइसेप एक्सटेंशन। ये Jim workout अधिकतर उपकरणों के मदद से किए जाते है। जैसे :- डंबल, बारबेल और वजन मशीन इत्यादी। बॉडीबिल्डिंग वर्कआउट आमतौर पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग अलग पार्ट के लिए शेड्यूलाइज किए जाते हैं। उदाहरण के लिए एक दिन छाती और दूसरे दिन ट्राइसेप्स और बाइसेप्स। ये वर्कआउट आमतौर पर प्रत्येक मांसपेशियों के लिए दो दो दिनों के लिए फिक्स किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, सोमवार चेस्ट और ट्राइसेप्स डे हो सकता है, मंगलवार बैक और बाइसेप्स डे हो सकता है, तो बुधवार लेग्स डे हो सकता है।


Jim Workout Ke Prakar

Benefits of Strenght Exercise


1.मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में वृद्धि
2.अस्थि घनत्व में वृद्धि और ऑस्टियोपोरोसिस का कम जोखिम
3.बेहतर संयुक्त लचीलापन और स्थिरता
4.बेहतर आसन और संतुलन
5.चयापचय और वजन प्रबंधन में वृद्धि
6.मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है
7.बेहतर मूड, अवसाद और चिंता का कम जोखिम
8.बेहतर संज्ञानात्मक कार्य और स्मृति
9.चोट लगने का खतरा कम
10.जीवन की समग्र गुणवत्ता में वृद्धि।

4. Crossfit :- दोस्तों ये वर्कआउट ऊंच स्तरीय श्रेणी में आता है। इसे हम work of day के नाम से भी जानते हैं। ये वर्कआउट एक कंपाउंड वर्कआउट होता है जिसमे विभिन्न प्रकार के Exercise का मिश्रण होता है। ये वर्कआउट ग्रुप क्लास में एक प्रमाणित कोच के नेतृत्व में दी जाती है। Crossfit Exercise सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता है। इसलिए क्रॉसफिट वर्कआउट शुरू करने से पहले एक योग्य कोच या चिकित्सक से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

Jim Workout Ke Prakar

Benefits of Crossfit Exercise


1.हृदय स्वास्थ्य और सहनशक्ति में सुधार

2.मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में वृद्धि

3.बेहतर लचीलापन और गतिशीलता

4. संतुलन और समन्वय में वृद्धि

5.बेहतर शरीर संरचना और वजन प्रबंधन

6.अस्थि घनत्व में सुधार और ऑस्टियोपोरोसिस का कम जोखिम

7.बेहतर इंसुलिन संवेदनशीलता और रक्त शर्करा नियंत्रण

8.चयापचय और कैलोरी बर्न में वृद्धि


5. Functional training :- दोस्तों ये Jim workout थोड़ा जटिल होता है। इसका अभ्यास करने से आप काफी वजनी वस्तुओं को उठाने और कही भी ले जाने में दक्षता हासिल कर सकते हैं। इस वर्कआउट का प्रभाव बॉडी के अलग अलग पार्ट और जोड़ों पर होता है, जिस कारण वो काफी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। ये वर्कआउट करते वक्त हमारे बॉडी के मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा बल और खिंचाव पड़ता है। इस वर्कआउट के विभिन्न प्रकार होते हैं, जैसे :- स्क्वाट्स, लेंजेस, पुश अप्स, पुल अप्स, रोटेशन वर्कआउट इत्यादि।


Jim Workout Ke Prakar

Benefits of Functional Exercise


1.समग्र शक्ति और सहनशक्ति में सुधार
2.बेहतर संतुलन, समन्वय और स्थिरता
3.लचीलापन और गति की सीमा में वृद्धि
4.चोट लगने का खतरा कम
5.बेहतर मुद्रा और संरेखण
6.हृदय स्वास्थ्य और सहनशक्ति में सुधार
7.चयापचय और वजन प्रबंधन में वृद्धि
8.दैनिक गतिविधियों और खेलों में बेहतर कार्यात्मक प्रदर्शन
9.मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है
10.जीवन की समग्र गुणवत्ता में वृद्धि।

इसे भी पढ़े :- Importence of workout 


निष्कर्ष :- दोस्तों, आज के लेख मे वर्कआउट के सभी प्रकारों का उल्लेख किया गया हैं, जो हमारे यहां उपयोग में लाए जाते हैं। इस लेख का उद्देश सिर्फ इतना था की किसी भी वर्कआउट को करने से पहले आपको उसके विषय मे पूरी नॉलेज होनी चाहिए ताकि आप उसे सही से implement कर सके। वर्कआउट से जुड़े और भी विभिन्न प्रकार के जानकारियों के अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे। यदि किसी भी प्रकार की सुझाव अथवा सवाल हो तो नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में अवश्य लिखे।



धन्यवाद🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.